सीएम नीतीश कुमार ने मढ़ौरा पहुंच स्व.राजेंद्र सिंह के परिजनों से मिल जताया शोक संवेदना, किया वृक्षारोपण

मढ़ौरा (सारण):-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मढ़ौरा के धेनुकी गांव पहुंच अपने पुराने दिवंगत साथी राजेन्द्र सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण पर श्रधांजलि दी।

मंगलवार कों पटना से सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री मढ़ौरा आयें। पहले से गामा सिंह के घर इंतजार कर रहे जदयू कार्यकर्ताओं का अभिवादन व स्वागत पर आभार जताया।फिर दिवंगत जदयू कार्यकर्त्ता राजेन्द्र सिंह के चित्र पड़ माल्यार्पण किया।फिर दिवंगत राजेन्द्र सिंह के याद मेंं वृक्षारोपण किया। उसके बाद परिजनों से मिल उन्हें संवेदना जता ढाढ़स बढ़ाया औऱ हर संभव मदद का भरोसा भी दिय। मुख्यमंत्री ने दिवंगत राजेन्द्र सिंह के पुत्र गामा सिंह औऱ परिजनों से मिलें औऱ अल्पाहार मेंं ड्राई फ्रूट्स लिया।

बामुश्किल मुख्यमंत्री 15 मिनट तक रुके औऱ फिर सड़क मार्ग से पटना वापस लौट गये।मालूम हो की मुख्यमंत्री का ये तीसरा दौरा हैं। इसके पहले हाल ही मेंं पांच महीने पहले जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वयोवृद्ध राजेन्द्र सिंह कों बीमार की खबर सुन मिलने आयें थे।

ज्ञात हो की मुख्यमंत्री का कार्यक्रम 13 अगस्त कों ही श्राद्ध कर्म मेंं शामिल होने का था, लेकिन मुख्यमंत्री के ससुर का निधन के कारण एकाएक स्थगित हो गया। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजेन्द्र सिंह कों भुला नहीं औऱ फिर मंगलवार कों परिजनों से मिल संवेदना जताया।

इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्षा मीना अरूण ,पूर्व मंत्री गौतम सिंह , जदयू वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह , पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह, छोटेलाल राय , लालबाबू राय जायू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ़ आलम राजू , वैद्यनाथ सिंह विकल, जदयू नेत्री राखी कुशवाहा , कामेश्वर सिंह , सन्तोष महतो , गुड्डू सिंह, पशुपति नाथ पटेल, इम्तेजाज परवेज, जय प्रकाश यादव सहित दर्जनो जदयू के कार्यकर्ता मौजूद थे।
सीएम नीतीश कुमार ने मढ़ौरा पहुंच स्व.राजेंद्र सिंह के परिजनों से मिल जताया शोक संवेदना, किया वृक्षारोपण




Recent Comments