तरैया, सारण।
थाना क्षेत्र के परौना गांव निवासी 60 वर्षीय कमल किशोर सिंह की सोमवार को कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। गत 13 मई से वे होम क्वारेन्टाइन थे। बताया जाता है भाजपा पंचायत अध्यक्ष परौना निवासी कमल किशोर सिंह 13 मई को एंटीजन किट से अपना कोविड – 19 जांच करवाए थे। जिसमें उनका रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया था और चिकित्सकों की सलाह पर वे आवश्यक दवाओं के साथ होम क्वारेन्टाइन हो गए थे। सोमवार को एकाएक उनको सांस लेने में परेशानी हुई। परिजन तत्काल उन्हें अस्पताल ले गए जहां उनकी मृत्यु हो गई। इस प्रकार वे जांच के 18 दिन बाद कोरोना से जंग हार गए। उनकी मृत्यु के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।




Recent Comments