✍परमार डाॅट काॅम :सीवान ☎07004126180

आज के इस भौतिकवादी युग में जहां युवाओं में 5 स्टार सांस्कृति देखने को मिल रहा हैं । वहीं सीवान में युवाओं की एक ऐसी भी टोली हैं जो अपने जीवन के उत्सवों को भी समाज के लिए केवल समर्पित ही नहीं कर रहा हैं बल्कि जीवन में उत्सव मनाने का भी अपना एक विशेष तरीका भी निकाल लिया हैं । हम चर्चा कर रहें हैं सीवान की प्रमुख स्वयंसेवी संगठन “प्रयास वेलफेयर ट्रस्ट ” द्वारा संचालित ” सीवान ब्लड डोनर क्लब ” के सेवावर्ती युवाओं की जो अपने जीवन के उत्सव मसलन जन्म दिन हो या विवाह की वर्षगांठ । इन उत्सवों के अवसर पर SBDC के सदस्य सबसे पहले ब्लड बैंक में जाकर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करते हैं, उसके बाद उत्सव को सेलिब्रेट करते हैं ।
सोमवार 20 अगस्त  को भी कुछ ऐसा ही हुआ । SBDC के प्रमुख साथी व सीवान के साधू मेडिसिन कांप्लेक्स से थोक दवा का व्यवसाय करने वाले राजेश कुमार का जन्म दिन था । सर्व प्रथम राजेश कुमार ने अपने साथियों के साथ सीवान सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंच कर पहले रक्तदान किया । उसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर बर्थ-डे सेलिब्रेट किया । इस मौके पर राजेश कुमार के उत्साहवर्धन के लिए SBDC के संयोजक नीलेश वर्मा नील, नवीन सिंह परमार, अमित सोनी, पुनीत कुमार, नीरज कुमार सहित कई साथी मौजूद थें । 

इस मौके पर रक्तवीर राजेश कुमार ने कहा कि मेरा यह रक्त किसी जरूरतमंद को की डान बचाने के कार्य में उपयोग होगा । यही मेरे लिए बर्थ-डे का सबसे बड़ा उपहार है । इस मौके पर उपस्थित सभी साथियों ने राजेश कुमार को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी ।