शरणार्थियों के शिविर में जाएं और तब बताएं कि सीएए आवश्यक है कि नहीं , विद्रोही

परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान। राष्ट्रीय जागरण मंच के नेतृत्व में सी ए ए के समर्थन में आज मार्च निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में छात्र नौजवान शहर के नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया रैली में संघ परिवार के अनेकों संगठनो सहित कई स्वयंसेवी से जुड़े लोगों की प्रमुख भागीदारी रही। यह जुलूस गांधी मैदान से शुरू होकर कचहरी रोड जेपी चौक अस्पताल रोड बबुनिया मोड़ होते हुए पुनः जेपी चौक पहुंचा और गांधी मैदान में जाकर समाप्त हो गया ।कार्यक्रम आयोजन समिति मे राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के सह मंत्री गजाधर विद्रोही भारतीय युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह कुशवाहा उर्फ बंटी मिशन मोदी के प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन कुमार सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता, पीयूष सिंह, अजीत कुमार ,संयोजक सोनू गुप्ता ने कार्यक्रम व्यवस्था को संभाला मुकेश सिंह कुशवाहा बंटी ने कहा कि विरोधियों के द्वारा इस कानून के बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है सीए ए के बारे में हमें समाज को जागरूक करना है इस अवसर पर मनोरंजन सिंह ने बताया कि देश को मोदी जी और अमित साह का आभार व्यक्त करना चाहिए कि उन लोगों ने पाकिस्तान अफगानिस्तान बांग्लादेश में वहां के बहुसंख्यक द्वारा प्रताड़ित दलित एवं पीड़ित लोगों को भारत की नागरिकता मानवीय आधार पर देकर उन्हें सम्मानित किया है। गजाधर विद्रोही ने कहा कि यह कानून केवल बांग्लादेश पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों पर लागू होगा उन्होंने दिल्ली के मजनू के टिल्ला जाकर इसकी व्यवस्था स्वयं सुना था। उन्होंंने कहा शरणार्थियों का दर्द जानना हो उनके शिविर में जाएं और तब बताएं सी एए आवश्यक है कि नहीं इस अवसर पर बाल्मीकि प्रसाद यादव नगर उपसभापति बबलू शाह, रंजीत साह, प्रदीप रोज, राजीव रंजन पांडे ,अनुराधा गुप्ता ,लीसा लाल ,सुशीला देवी, अमित कुमार सिंह सोनू ,राजन शाह, जयप्रकाश गुप्ता, सुनील प्रजापति ,राजेंद्र मुन्ना, आशीष राज, संदीप यादव, रत्नेश सिंह प्रशांत दुबे आदि उपस्थित थे पूरे मार्च के दौरान भारत माता की जय वंदे मातरम नरेंद्र मोदी अमित शाह के समर्थन में नारे लगते रहे ।