सिवान :हाइकोर्ट के निर्देश पर न्यायालय की सुरक्षा का हुआ निरीक्षण
#हाई कोर्ट ने डीएम को भेजी है चिट्ठी, कोर्ट परिसर में सुरक्षा की क्या है स्थिति दे जानकारी
#जिला स्तरीय कमिटी में जिला जज, डीएम एवं एसपी है शामिल
#रिपोर्ट-परवेज अख्तर /सिवान
सिवान : न्यायालय सुरक्षा की क्या स्थिति है इसके सुरक्षा के लिए क्या इंतेजाम है इसके लिए हाई कोर्ट ने जिलाधिकारी को एक पत्र भेज इसकी रिपोर्ट मांगी है। बता दे कि न्यायालय की सुरक्षा के लिए एक जिला स्तरीय टीम गठित है जिसमे जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डीएम एवं एसपी है। इनको न्यायालय की सुरक्षा की क्या वास्तविक स्तिथि है इसकी रिपोर्ट हाई कोर्ट के भेजनी है। इसको लेकर डीएम महेंद्र कुमार ने एक जांच टीम गठित की है जिसमे एसडीओ अमन समीर, एएसपी कार्तिकेय शर्मा एवं कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण अशोक कुमार है। इनलोगों ने मंगलवार को दाहा नदी स्थित कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया एवं कोने-कोने की जांच की। बात दे कि एसडीओ अमन समीर ने बताया की निरीक्षण के दौरान रास्ता, चारदीवारी, सीसी कैमरा, आपदा के समय कोर्ट परिसर में क्या उपाय है, अधिकारियों के लिए अलग प्रवेश एवं आम लोग के लिए अलग प्रवेश द्वार, संत्री पोस्ट है या नही इसकी पूरी जानकारी लिए एवं निरीक्षण किया। इन्होंने बताया की निरीक्षण का रिपोर्ट जिला स्तरीय कमिटी को सौंप दी जाएगी। जिसके बाद डीएम रिपोर्ट को हाई कोर्ट में भेजेंगे। इन्होंने बताया की कोर्ट परिसर में जो भी कमियां है उसको विभाग द्वारा जल्द पूरा किया जाएगा।