सिवान में बिहार दिवस कल होंगे विविध कार्यक्रम आयोजित
#रिपोर्ट -परवेज अख्तर /सिवान
सिवान : बिहार दिवस पर 22 मार्च गुरुवार को शहर समेत पूरे जिले में मनाया जाएगा। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिहार की उपलब्धि को दिखाया जायेगाम इस मौके पर जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक कि सभी सरकारी कार्यालयों की साफ-सफाई कर उसे सजाया जायेगा। सोमवार को देर शाम समाहरणालय के सभागार में डीएम ने बुहार दिवस की तैयारी को लेकर जिले के सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। इसमे डीएम ने डीईओ को बताया की गुरुवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह, दहेज कुप्रथा एवं नशा मुक्ति आधारित प्रभात फेरी निकाले। इसमे संबंधित तख़्तिया छात्र-छात्राओं को दे हिसमे बिहार के बढ़ते कदम का परिकल्पना हो। अगले चरण में बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत शहर के गांधी मैदान में सुबह साढ़े दस बजे से होगी। इस दौरान डीआरडीए, आईसीडीएस, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेडक्रास व उद्योग समेत अन्य विभागों के स्टॉल लगाए जायेंगे। साथ ही लाभुकों को चेक भी प्रदान किए जायेंगे। बिहार दिवस पर जिले के वे प्रखंड व पंचायत जो कि ओडीएफ घोषित किए गए हैं, उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा। रात में नगर भवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार की कला को कलाकार पेश करेंगे। इसमे कुल 18 कार्यक्रम कलाकार प्रस्तुत करेंगे।
कहते हैं डीएम
डीएम ने बताया कि बिहार दिवस पर जिला प्रशासन के नेतृत्व में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इन कार्यक्रमों में बिहार की संस्कृति और बिहार के विकास को दर्शाया जायेगा। साथ ही डीएम ने कहां की बिहार दिवस पर आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प में पदाधिकारी रक्तदान करे। पदाधिकारी करेंगे तो आमजनता भी उनका अनुश्रवण करेगी।




Recent Comments