फादर्स डे के ही दिन कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या
▶जमीनी विवाद मे पिता की गई जान
——-
#श्रीनारद सेवा संवाद
#मनोकामना सिंह की रिपोर्ट
—–
मढौरा(सारण)
थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव में जमीनी बिबाद को लेकर कलयुगी पुत्र ने अपने हीं पिता की हत्या कर दी ।पुलिस ने घटना के बाद हत्या मे सहयोगी मृतक की बेटी व हमलावर की अपनी सगी बहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । घटना के सम्बंध मे बताया जाता है की
भावलपुर गांव के 70 वर्षीय शंकर गिरि अपने दो पुत्रों एवं एक मुस्मात बेटी के साथ अपने गांव पर रहते है। पिछले कुछ वर्षो से शंकर गिरि अपनी पत्नी के साथ छोटे पुत्र के साथ रहते आ रहे है।बडा पुत्र तेजलाल गिरि एवं मुस्मात पुत्री मुन्नी कुअर एक साथ रहते है।इसी बीच जमीन संबंधी पिता पुत्र में बिबाद शुरु हो गया।रविवार को सुबह लगभग 7:30 बजे बडा पुत्र तेजलाल गिरि ने अपनी बहन मुन्नी कुअर के सहयोग से अपने पिता के गर्दन पर धारदार दाब से वार कर काट डाला जिससे पिता की घटना स्थल पर हीं मौत हो गयी।
सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष सह इन्सपेक्टर जयप्रकाश पडित सशस्त्र बलों के साथ घटना स्थल पहुंचे ।पुलिस को आता देख हत्यारा पुत्र फरार हो गया जबकि पिता को पकड कर हत्या कराने की आरोपी विधवा पुत्री को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारे पुत्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया।
——
*माँ ने बेटा-बेटी को किया आरोपित*
मृतक शंकर गिरी की पत्नी मनेजारा देवी ने अपने बेटा तेजपाल गिरी और पुत्री मुन्नी देवी को हत्या के लिये आरोपीत की है।पुलिस इंस्पेक्टर जय प्रकाश पंडित ने बताया की मौके से मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।दूसरे आरोपी की गिरफतारी के लिये पुलिस प्रयासरत है ।





Recent Comments