सिवान : हकाम में स्थापित मां सरस्वती का अद्भुत पंडाल बना आकर्षण का केंद्र, पुरे जिले से दर्शन को पहुँच रहे श्रद्धालु
#परवेज अख्तर

सिवान:
सरस्वती पूजा के अवसर पर माघ शुक्ल पंचमी को विद्या की देवी मां सरस्वती शिक्षण संस्थानों से लेकर घर-घर में पूजी गईं। शहर से गांव तक सरस्वती पूजा की धूम मची रही। कहीं मां सरस्वती की प्रतिमा रख तो कहीं तैलचित्र की पूजा-अर्चना की गई। या कुन्देन्दु तुषारहार धवला या वीणावरदण्मण्डितकरा, या श्वेत पद्यासना के मंत्रोच्चर के साथ कलश स्थापित कर विधि-विधान से मां सरस्वती की पूजा अर्चना हुई। हाथ में पुष्प,अक्षत व नैवेद्य के साथ श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती से सबके जीवन में अज्ञान के अंधकार का नाश कर ज्ञान का आलोक प्रकाशित करने की प्रार्थना की.
छात्र-छात्रओं ने पूजा कर विद्या, बुद्धि व ज्ञान का वरदान मां सरस्वती से मांगा। हिन्दु शास्त्र के अनुसार सरस्वती पूजा से ही फागुन की शुरुआत मानी जाती है, लिहाजा पूजा के समापन व प्रसाद वितरण के बाद एक-दूसरे को गुलाल लगाकर फागुन की बधाईयां भी दी गई। सरस्वती पूजा को ले घर-आंगन के साथ बाजार भी गुलजार रहा। हर तरफ पूजा को ले चहल-पहल बनी रही। पूजा पंडालों में गूंज रहे भक्तिपूर्ण गीत-संगीत से संपूर्ण माहौल भक्तिमय हो गया।
जिला मुख्यालय से कुछ ही दुरी पर हकाम गाँव में बना माँ सरस्वती का अद्भुत पंडाल लोगो के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इस पंडाल को लाल किले के प्रारूप की तरह तैयार किया गया है. करीब 12 दिन की कड़ी मेहनत से छात्रों ने इसे खुद अपने हाथों से तैयार किया है. इसे बनाने वालों से शामिल छात्र वरुण ने बताया की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हकाम गाँव में माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई है. हमलोगो के द्वारा प्रत्येक वर्ष अलग-अलग तरीकों से पंडाल का निर्माण करते है. इस बार माँ सरस्वती का पंडाल नई दिल्ली स्थित लाल किले से प्रेरित है. पंडाल को बनाने में सूत की चट्टी और बांस का इस्तेमाल कर करीब 12 दिनों की कड़ी मेहनत से छात्रों ने इसे तैयार किया है.
वही अरबिंद ने बताया की हमारी टीम का मानना है की माँ की पूजा-अर्चना के साथ छात्रों को कला की तरफ प्रेरित किया जा सके जिससे छात्रों का पूर्ण विकास हो सके. यही कारण है की जो भी निर्माण या सजावट आप देख रहे है वो सब छात्रों ने अपने हाथों से किया है. इस अद्भुत पंडाल को तैयार करने में अरबिंद, वरुण, सुमित, लखन, गोलू, प्रदीप सहित कई छात्र शामिल है.




Recent Comments