शराब व बाइक सहित दो गिरफ्तार

#परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर (सिवान) : मुख्यालय स्थित सागरा टोला में गुरुवार की रात्रि करीब 11 बजे स्थानीय पुलिस ने छापामारी कर कर्कटनुमा मकान से दो बोरी शराब तथा एक बाइक के साथ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि बोरी में 180 एमएल का 78 पीस क्रेजी रोमियो और 200 एमएल का 38 पीस बंटी बबली शराब बरामद किया गया। शराब 21 लीटर बताई जाती है। इसमें संलिपत धंधेबाज रघुनाथपुर निवासी अनु तुरहा तथा गुलाब तुरहा को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया।
——–