मशरक। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर रविवार की देर शाम मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के पास स्कूटी सवार दो युवक की कुत्ते से टक्कर हो गई जिसमें स्कूटी सवार दोनों युवक सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर थाना पुलिस गश्ती दल जमादार अरुण प्रकाश ने इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां घायल की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के पचरौड़ गांव निवासी राजदेव साह के 30 वर्षीय पुत्र भीम कुमार और बच्चा नट के 18 वर्षीय पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई। मामले में घायलों ने बताया कि वह शादी में शामिल होने गांव से गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कतालपुर गांव जा रहें थें कि अचानक दो कुत्ते लड़ते हुए सामने आ गये जिससे हुई टक्कर में वे बीच सड़क पर गिर पड़े। घायलों को थाना पुलिस ने इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ संजीव कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने बताया कि युवक सर के बल गिर पड़ें हैं जिससे सर पर गहरा जख्म लगा हुआ है।वही घटना की सूचना थाना पुलिस द्वारा परिजनों को दी गई मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवकों को सदर अस्पताल छपरा ले गये।