सिवान :स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला स्वच्छता ग्राही को सीओ ने किया सम्मानित
✍🏻कुमार विपेन्द्र

सीवान : पचरुखी प्रखंड कार्यालय के कैंपस में गुरुवार को सुबह से ही कर्मियों ,समाजसेवियों और अन्य लोगों का आना शुरू हो गया था।पचरुखी सीओ गिन्नी लाल प्रसाद के नेतृत्व में सभी कर्मियों ने सुबह 9 : 00 बजे कार्यालयों और प्रखंड कैम्पस में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की।कर्मियों को झाड़ू लगाते देख स्थानीय लोग भी साथ हो लिए और इस कार्य मे हाथ बटाये।स्थानीय लोगों ने बिहार दिवश के अवसर पर शपथ लिया कि हम सभी अपने आस-साफ सफाई रखेंगे और समाज को खुले में शौच मुक्त बनाने में अपना योगदान देंगे।
इसके बाद तमाम कर्मी अंचल कार्यालय पहुँचे जहां स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वच्छता ग्राही देवी संतोषी,वृद्ध वार्ड सदस्या इन्द्रशन कुंवर और मखनुपुर मुखिया देवनाथ साह को सीओ गिन्नीलाल प्रसाद ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।सीओ श्री प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता समस्त सुखों की जननी है।अतः इसके प्रति समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सजग होना चाहिए।मौके पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर महेश कुमार,संजीव पांडेय,उपेंद्र कुमार,उषा देवी,पंचायत सचिव अक्षयवर सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।




Recent Comments