अंता:अज्ञात युवक की मिली लाश 
उस्मान खान ( Edited by आज़ाद नेब )
अंता  22 मई- रविवार सुबह अंता के निकट पलसावा रेलवे फाटक के पास एक युवक की लाश पड़ी मिली । सूचना मिलने पर मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को अंता चिकित्सालय के मुर्दा घर में रखवा दिया  शाम तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी । पुलिस के अनुसार युवक की उम्र 30 वर्ष के लगभग बताई जा रही हे । वही युवक ने लाल शर्ट पहन रखी हे । पुलिस के अनुसार  युवक की मोत सम्भवतः रात्रि को ट्रेन से गिरने से होने की आशंका जताई जा रही हे ।