सिवान :बासी खाना फेंक प्रदूषण फैलाने का आरोप
#रिपोर्ट -परवेज अख्तर
(सिवान): मैरवा भारतीय स्टेट बैंक के निकट रेस्टोरेंट द्वारा बासी भोजन फेंक कर पर्यावरण प्रदूषित करने का विरोध दलित बस्ती के ग्रामीणों ने शुक्रवार को किया। ग्रामीणों ने समीप के दोनों रेस्टोरेंट पर अपनी नाराजगी की भड़ास निकाली। ग्रामीणों का कहना था कि रेस्टोरेंट में नाश्ता और भोजन की सामग्री जो बासी बच जाती है वह नहर के किनारे फेंक दी जाती है। सड़ जाने पर उससे उत्पन्न दुर्गंध से पूरे मोहल्ले के लोग परेशान रहते हैं। ग्रामीणों का कहना था कि स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए नहीं तो पूरे मोहल्ले के लोग महामारी के शिकार हो जाएंगे। ग्रामीण एकत्रित हो कर रेस्टोरेंट भी पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज की। रेस्टोरेंट संचालक से ऐसा नहीं करने का अनुरोध किया। ग्रामीण मनोज कुमार राम के नेतृत्व में विरोध व्यक्त कर रहे थे।
——————-