सिवान :दहेज कुप्रथा की शिकार बनी विवाहिता, मांगे पुरी नहीं होने पर महिला को मारपीट घर से निकाला
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
नौतन
दहेज की मांग पुरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने महिला को घर में बंधक बना कर पिटाई की।किसी तरह से जान बचा कर महिला अपने मायके पहुंच अपने परिजनों को आपबीती बताया।पीडित सीमा देवी ने थाने लिखित आवेदन देकर पति सहित बारह लोगों को आरोपित करते हुए एफआईआर दर्ज कराया गया है।दर्ज एफआईआर के अनुसार नरायणपुर गांव निवासी वीरेन्द्र सिंह अपनी पुत्री की शादी 5 जून 2012 में मुफसिल थाना क्षेत्र के उखई पश्चिम टोला निवासी रवीश कुमार सिंह के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से बडे ही धूम धाम के साथ हुआ था।विवाह के कुछ दिनों पश्चात ही ससुराल वालों द्वारा दहेज में बाईक, सोने का चैन, टीवी, फ्रिज,आदि समान की मांग करने लगे।तथा मांग पुरी नहीं होने पर पिटाई किया जाता था।किसी तरह से जान बचा कर अपने मायके पहुंच अपने माता पिता बात बताई।पीडित महिला ने अपने पति रवीश कुमार सिंह, बडे भाई सूर्यदेव सिंह, संतोष सिंह, मुन्ना सिंह, चन्द्रभूषण सिंह, मनीष कुमार सिंह ,आनन्दी सिंह सहित बारह लोगों को आरोपित किया है।थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि दहेज अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन किया जा रहाहै।