सिवान :शिक्षक अधिकार महापंचायत की सफलता के लिए प्रखण्ड स्तरीय बैठक सम्पन्न
#परवेज़ अख्तर

*सीवान/हुसैनगंज-*
परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ जिला इकाई, सीवान के आह्वान पर “शिक्षक अधिकार महापंचायत” कार्यक्रम की सफलता के लिए हुसैनगंज प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। जिसकी संयुक्त अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश यादव व अंचल सचिव गुल मोहम्मद ने की । राजेश यादव ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षक अपने अधिकार को लेकर सजग हो एवं सुप्रीम कोर्ट में सरकार को घेरने में अपनी पूरी एकजुटता प्रदर्शित करने का संकल्प लें । जिससे सरकार की दोहरी व शोषणकारी नीति की समस्या से निजात पाया जा सके। वहीं अंचल सचिव गुल मोहम्मद ने प्रखण्ड के तमाम शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि आगामी 7 जनवरी को 10 बजे दिन से शहर के टाउन हॉल में हो रहे “शिक्षक अधिकार महापंचायत” कार्यकम में भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर समान काम के लिए समान वेतन की लड़ाई को मजबूती प्रदान करें। जिससे केस के महानायक व मुख्य याचिकाकर्ता श्री उपेंद्र राय सहित विभिन्न जिलों के सभी आगंतुक शिक्षक नेताओं का मनोबल को बढ़ाया जा सके ।
महासंघ के जिला कार्यकारिणी सदस्य राकेश रंजन सिंहा ने सभी उच्चतर माध्यमिक, माध्यमिक, प्राथमिक सभी कोटि के नियोजित शिक्षकों को कार्यक्रम में भाग लेने हेतु सविनय निवेदन किया।
बैठक में कमलेश बैठा, ब्रिजानंद चौधरी, इरफान अली, मुनमुन, राजन कुमार भारती, हीरालाल बैठा, मोहम्मद तौसीफ, प्रमोद कुमार शर्मा, बदन सिंह, सुखनंदन साह, अनुप राम, रौनक रहमान, जमशेद आलम, नंद किशोर यादव सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल रहें ।




Recent Comments