पानापुर( सारण )थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव में बाढ़ के पानी में डुब रही दो किशोरियो को ग्रामीणों ने बचा लिया । बताया जाता है कि धेनुकी गांव में बाढ़ के पानी में गांव के कुछ बच्चे स्नान कर रहे थे ।  इसी दौरान  मशरक थाना क्षेत्र के पिलखी नवादा गांव निवासी हरेंद्र शर्मा की 13 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी जो अपने मौसा  धेनुकी गांव निवासी बुधन शर्मा के यहा आई थी एवं मोहन ठाकुर की 14 वर्षीया पुत्री जया कुमारी पानी के तेज धार में बहने लगी । साथ में स्नान कर रहे अन्य बच्चो द्वारा शोर मचाए जाने के बाद गांव के लोग दौड़े एवं पानी में डूब रही किशोरियों को बाहर निकाला । फिलहाल दोनो का इलाज पीएचसी पानापुर में किया जा रहा है।