परवेज अख्तर/सिवान। हुसैनगंज थाना क्षेत्र हबीबनगर पंचायत के शंकरपुर निवासी फिरोज अंसारी की 13 मार्च की शाम गोसोपाली स्कूल के नजदीक अज्ञात शातिर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।इस मामले में पुलिस कप्तान पूरन कुमार झा के दिशा निर्देश पर मामले को डिटेक्ट करने के लिए सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक एसआइटी टीम का गठन किया गया है।जो फिलहाल कई बिंदुओं पर बारीकी पूर्वक अनुसंधान कर रही है।अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम करीब करीब घटना को कारीत करने वाले सभी अपराधियों के गिरेबान तक भी पहुंच चुकी है।जल्द से जल्द पुलिस को सफलता मिलने की उम्मीद है।लेकिन पुलिस इसे गोपनीय रख छापेमारी कर रही है।उधर स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा जंगल में लगी आग की तरह फैल रही है कि हत्या के पीछे अवैध शराब तस्करी व पुरानी रंजिश का कारण हो सकता है।क्योंकि फिरोज की हत्या जिस प्रकार की गई है,उसके शव देखने से ऐसा प्रतीक हो रहा था कि अपराधी इसके प्रति काफी बौखलाए हुए थे,ऐसी बौखलाहट किसी की पद प्रतिष्ठा का हनन या उसके कारोबार में अड़चन का ही हो सकता है।पुलिस फिलहाल इस मामले में खुल कर बोलने के बजाय जांच की बात कह रही है।मिली जानकारी के अनुसार फिरोज की हत्या में शामिल बदमाश उसके अपने साथी ही है।जिन्होंने उसे गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस इस बिंदू पर भी जांच कर रही है।घटना के बाद घायल फिरोज अंसारी को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने अंतिम सांसे लेकर इस दुनियां को ताउम्र के लिए अलविदा कह दिया।उधर जैसे ही शुक्रवार की देर रात पोस्टमार्टम के बाद गांव में उसका शव पहुंचा तो स्वजनों व ग्रामीणों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक व आक्रोश का माहौल भी देखा गया। उधर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस भी काफी चौकस दिखी,पुलिस विधि व्यवस्था संधारण हेतू गस्त तेज कर पल पल की रिपोर्ट अपने वरीय पुलिस पदाधिकारी को देती रही।
About The Author
Related Posts



Recent Post
- 5 माह से मानदेय नहीं मिलने से सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की आवास कर्मी
- आइडियल स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव और छठ की झांकी से बच्चों ने दिया लोक संस्कृति का संदेश
- धेनुकी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सजी छठ महापर्व की सजीव झांकी, पारंपरिक गीतों से गूंजा परिसर
- पानापुर का युवक हुआ नशाखुरानी गिरोह का शिकार
- छपरा व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को मिलेगी विशेष सुविधा
- नवादा गांव में आरबीआई का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को मिली बैंकिंग योजनाओं की जानकारी
- पूर्व के विवाद को लेकर मुखिया पुत्र पर युवकों ने की फायरिंग,एक जिंदा कारतूस एवं खोखा बरामद
- मारपीट मामले के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
- मढ़ौरा के अमर सिंह जदयू के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत
- रामनगर और पाटलिपुत्र के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन गोरखपुर-गोपालगंज-मढ़ौरा होकर 3-3 फेरे लगाएगी, शिड्यूल जारी
- अवतार नगर में सनसनी: धनौरा बाजार के पास अधेड़ की बेरहमी से हत्या, सिर कुचला शव बरामद
- अवतार नगर में सनसनी: धनौरा बाजार के पास अधेड़ की बेरहमी से हत्या, सिर कुचला शव बरामद
- सारण में दिशा की बैठक: सांसद रूडी की अध्यक्षता में 103 विकास योजनाओं पर हुई समीक्षा, कई नीतिगत निर्णय स्वीकृत
- तिरहुत प्रमंडल स्तरीय शिक्षक सम्मान: नवाचारी शिक्षा के लिए बेतिया के प्रधान शिक्षक अमितेश कुमार सम्मानित
- बेतिया: चिकित्सा रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ. उमेश कुमार
- मढ़ौरा के आर्यन राज बने लेफ्टिनेंट, UPSC CDS-1 में हासिल की AIR-60
- मढ़ौरा के आर्यन राज बने लेफ्टिनेंट, UPSC CDS-1 में हासिल की AIR-60
- खैरा में कंटेनर ने एलटी तार को खींचकर तोड़ा,पोल भी क्षतिग्रस्त; बिजली आपूर्ति ठप
- खैरा में कंटेनर ने एलटी तार को खींचकर तोड़ा,पोल भी क्षतिग्रस्त; बिजली आपूर्ति ठप
- सारण के समग्र विकास और बाढ़ पुनर्निर्माण पर सांसद रूडी की अध्यक्षता में कल होगी ‘दिशा’ की बैठक, 103 विषयों पर होगी समीक्षा
- सारण के समग्र विकास और बाढ़ पुनर्निर्माण पर सांसद रूडी की अध्यक्षता में कल होगी ‘दिशा’ की बैठक, 103 विषयों पर होगी समीक्षा
- इंजीनियर आदित्य सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति जुबिन ईरानी से शिष्टाचार मुलाकात की
- इंजीनियर आदित्य सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति जुबिन ईरानी से शिष्टाचार मुलाकात की
- तिवारी घाट पर चला स्वच्छता अभियान, छठ पूजा से पहले गंगा को निर्मल रखने का संकल्प
- शाहनवाज हुसैन के पुत्र के रिसेप्शन में उमड़े भाजपा दिग्गज, राकेश सिंह ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद
Categories

Recent Comments