समस्तीपुर:भ्रष्टाचार के खिलाफ माले ने शुरु किया अनशन
न्यूज इनपुट -केशव बाबु

समस्तीपुर
शौचालय, आवास, राशन, में घूसखोरी पर रोक,मोसमाती, वृद्धावस्था, दिव्यांग पेंशन, कबीर अंत्येष्टि, कन्या विवाह समेत अन्य सभी योजना की बकाया राशि का भुगतान अविलंब करने, भूमिहिन को भुमि देकर शौचालय एवं आवास देने, मनरेगा में सभी मजदूरों को काम देने, जितवारपुर प्रखंड का खाद्य गोदाम बाजार समिति मथुरापुर से स्थानांतरित करने, गव्य घोटाला की जाँच कराने समेत अन्य मांगों को लेकर आज चिलचिलाती ठंढ के बाबजूद भाकपा माले प्रखंड कमिटी के झंडे, बैनर तले 5 कार्यकर्ताओं क्रमशः मिन्टु कुमार, अनिता देवी, जगतारण देवी, कौशल्या देवी, सुनिता देवी ने आज अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरु किया।
अनशन स्थल पर एक सभा का आयोजन किया गया।इसकी अध्यक्षता जिलासचिव प्रो० उमेश कुमार ने किया। सुरेंद्र प्रसाद सिंह, उपेंद्र राय, प्रमिला राय, मो० ऐनूलहक, हिरा सिंह, अनिल चौधरी, विजयनंदन उर्फ राजू राय, अरूण राय,राजकुमार चौधरी, आइसा नेता चंदन कुमार बंटी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए बी डी ओ एवं सी ओ को आडे हाथों लिया।वक्ताओं ने दोनों कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार की जमकर पोल खोला। जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने अनशनकारियों की मांग मानकर अविलंब अनशन तोडवाने की मांग की। नेताओं ने दोनों अधिकारियों को हमेशा कार्यालय से गायब रहने की जनता की शिकायत को देखते हुए उन्हें कार्यालय आवास के बदले कार्यालय में रहकर गरीबों का कार्य बगैर घूस सबके सामने करने एवं कराने की मांग की।वहीं अनशनकारी ने कहा की मांग माने जाने या जान जाने तक अनशन जारी रखने की घोषणा की।




Recent Comments