सिवान :व्‍हाट़सएप पर दी जान से मारने की धमकी, लोकेशन खंगाल रही पुलिस
#परवेज अख्‍तर, सिवान :
रघुनाथपुर
स्थानीय थाना क्षेत्र के मजिलसा गांव में एक व्यक्ति को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी देने एवं गाली गलौज करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में गांव के नवीन कुमार सिंह उर्फ़ कटरी सिंह के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसने आवेदन में कहा है कि उसके मोबाइल पर लगातार मोबाइल नंबर 8651074874 से अपशब्द एवं जान से मारने की धमकी देने दी जा रही थी , जिनमें तीन पन्ने में व्हाट्सएप की पूरी डिटेल्स पुलिस को अपने आवेदन के साथ उपलब्ध कराई है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। धमकी देने वाले व्यक्ति के लोकेशन के लिए जिला मुख्यालय को सूचित किया गया है। पूरी डिटेल्स आने के साथ नामजद कर उस व्यक्ति को गिरफ्तारी किया जाएगा।