सिवान :व्यवसायी से 50 हजार नकद और बाइक की लूट
#दो मोबाइल भी ले गए लुटेरे, घटना दारौंदा थाना क्षेत्र के गोरौली गांव के पास की
#शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो अपनी एक बाइक छोड़ भागे अपराधी
#न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर
महाराजगंज (सिवान) :
व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर अपराधियों ने करीब 50 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल एवं बाइक छीन ली। वे शनिवार की देर शाम बकाया वसूली कर घर लौट रहे थे। गोरौली गांव के पास अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।
बताया गया कि
सिहौता बाजार शिवमंदिर निवासी व्यवसायी अरुण कुमार एवं विजय कुमार एक ही बाइक से बकाया की वसूली कर शनिवार की देर संध्या घर
लौट रहे थे, तभी दारौदा थाने के गौरौली गांव के समीप दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने पीछा कर उनकी मोटरसाइकिल रोककर पिटाई की तथा उनके पास से नकद, मोबाइल, मोटरसाइकिल छीनने लगे। दोनों ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़े। अपने को घिरता देख बाइक छोड़ घटनास्थल से फरार हो गए। अरुण कुमार की मानें तो अपराधियों ने उनकी हत्या करने की नीयत से हमला किया था लेकिन शोर मचाने
के कारण उनकी जान बच गई। घायल व्यवसायियों का प्राथमिक उपचार महाराजगंज पीएचसी में हुआ। व्यवसायियों ने इसकी सूचना एसडीपीओ एवं दारौंदा थाने को दे दी है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।




Recent Comments