सिवान : राजद सुप्रीमो को विरोधियों ने साजिश के तहत फंसाया-अधिवक्ता मो. मोबिन
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर
बड़हरिया (सिवान) :
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रांची में सीबीआइ कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने को राजद कार्यकर्ताओं ने
केंद्र और राज्य सरकार की साजिश बताया है। राजद नेता अधिवक्ता मो. मोबिन ने कहा कि न्यायालय पर पूरा भरोसा है। सजा के खिलाफ राजद ऊपरी अदालत में अपील करेगा। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की जनता केंद्र और राज्य सरकार को सबक सिखाएगी।
राजद नेता अधिवक्ता मो. जलालुद्दीन, जकरिया खान, लक्की अहमद, महंथ यादव, दाउद खान, शमीम खान, मो. एहतेशामुल हक सिद्दीकी,
मेहताब खान, इश्तेयाक खान, अखलाक अहमद आदि ने भी इसे भाजपा की साजिश बताया।




Recent Comments