सिवान :रेलकर्मी के घर चोरी मामले में एक को भेजा जेल
#परवेज़ अख्तर/सिवान:
रेलवे कॉलोनी में रेल कर्मी के घर हुई चोरी में जीआरपी थाना प्रभारी नंदकिशोर सिंह के नेतृत्व में जीआरपी ने दो संदिग्धों को शनिवार की रात हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों से शनिवार की रात से ही गहनता से पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद रविवार की सुबह एक को जेल भेजा दिया गया। जीआरपी प्रभारी ने बताया की छापेमारी कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया जिसके बाद रात भर पूछताछ करने के बाद एक को रविवार को जेल भेजा दिया गया। जेल जाने वाला नगर थाना क्षेत्र सिसवन ढाला निवासी चंदन कुमार है। जबकि एक से रविवार को भी पूछताछ जारी रही। हालांकि इस कांड में अभी तक कोई सामना को बरामद नहीं किया गया है। बता दें कि 19 अप्रैल को रेल कर्मी अनिल कुमार के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं होने के बाद पुलिस ने मामले के उद्भेदन को तांत्रिक का भी सहारा लिया था।
————————-