सारण :छपरा मजदूर दिवस के मौके पर रिक्शा चालक हुए सांमनित

छपरा :मजदूर दिवस के नाम पर होती है सरकारी छुट्टी लेकिन मजदूर रहते है अपने काम पर क्योंकि वो अगर छुट्टी मनाने गए तो बन्द हो जाएगा इनके घर का चुल्हा.शहर के प्रख्यात संस्थान रिबेल स्टडी सेंटर के छात्र छात्राओं के द्वारा आज नगरपालिका चौक पर रिक्शा तथा ठेला चालको को सैकड़ो की संख्या में गमछा तौलिया से सांमनित किया गया .वही इस सम्मान से खुश होकर रिक्सा ठेला चालको ने कहा कि ये उनके लिए बहुत ही सम्मान की बात है कि बच्चो ने उन्हें इस लायक समझा छात्राओं की माने तो रिक्सा चालक जो दिनभर मेहनत करके अपने परिवार का भरण पोषण करते है और इस भीषण गर्मी में भी मेहनत करते नही थकते .इसलिए आज इन्हें अपना सर ढकने के लिए इन्हें तौलिया से सांमनित किया गया .

र

िबेल के संस्थापक विकी आनंद और स्टडी कर रही छात्रा बीयूटी कुमारी एवम दिव्यज्योति का कहना है कि सही सम्मान इनका ही होना चाहिए. क्योंकि रिक्सा चालक आम इंसान के सुख दुःख दोनो में बड़े ही सहज तरीके से उपलब्ध हो जाते है .रात हो या चिलचिलाती धूप दोनो समय मे ये लोगो की सेवा में तत्पर रहते है .

रिबेल के इस नेक आयोजन से शहर में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है.
सारण :छपरा मजदूर दिवस के मौके पर रिक्शा चालक हुए सांमनित




Recent Comments