सिवान। सोमवार की सुबह शहर के स्थानीय लोग जब सड़कों पर निकले तो शव देख पुलिस को सूचित किया गया।नगर थाना पुलिस के पहुंचने पर शव से प्राप्त टिकट और आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के कोइरिगवां निवासी दुखन यादव के पुत्र दुलारचंद यादव के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही परिजन पहुंच शव को देखा तो शरीर पर कई जगह चाकू के निशान पाए।घटना बबुनिया मोड़ से स्टेशन रोड की तरफ जाने पर रिलायंस डिजिटल के सामने की बताई जा रही है।मामलें के जांच में जुटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।