सारण :मशरक में मानव शृंखला की तैयारियां पूरी, पूर्वाभ्यास में शामिल हुये मढ़ौरा एसडीओ और एएसपी 

मशरक(सारण) :
बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर 21 जनवरी को बनाए जाने वाले मानव श्रृंखला निर्माण को शत प्रतिशत सफलता हेतू शुक्रवार को को आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में एक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने की। बैठक में मढौरा के अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार राय, एएसपी अशोक कुमार सिंह, मशरक सीओ हेमन्त कुमार झाॅ, सीआई कैलाशपति शर्मा, एमओ सौरभ कुमार, जेएसएस विश्वनाथ सिंह, प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिमेष मोहन, कुमार प्रमोद,जितेंद्र कुमार सिंह,मंटु सिह थाना के अनि पीएन सिंह, जीपीएस राजनेश्वर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, पीडीएस दुकानदार उपस्थित थे। इसके बाद बाइक जुलूस निकाला गया। मशरक बाजार का भ्रमण करते हुए देवरिया, बहरौली, बनसोही होते हुए पुन: मशरक पहुंचा जहां समाप्त हुआ।
वही सारण जिला जदयू के महासचिव गौतम सिंह के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने दहेज नही लेने नही देने का संकल्प लिया। सथ ही 21 जनवरी को मानव श्रृंखला कार्यक्रम में बढ चढ़ कर भाग लेने का निर्णय लिया। बैठक में जिला महासचिव गौतम सिंह के अलावे प्रिया कुमारी, मधु कुमारी, रीशा कुमारी, निशा कुमारी, साक्षी कुमारी, आरती कुमारी, नेहा कुमारी, प्रिती कुमारी, काजल कुमारी, सनम कुमारी, सुषमा कुमारी, सोनी कुमारी, संजीव कुमार, चंचन कुमार रस्तोगी, दीपक सोनी सहित काफी संख्या में छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।