
विधान पार्षद केदारनाथ पाण्डेय को आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के सिन्डीकेट सदस्य बनाये जाने पर मढ़ौरा के बहुआरापट्टी में हुआ अभिनंदन
मढौरा (सारण )। बिहार सरकार द्वारा विधान पार्षद केदारनाथ पाण्डेय को आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय पटना के सिन्डीकेट सदस्य बनाये जाने पर मढौरा के बहुआरापट्टी मे शिक्षको एवं शिक्षकेतर कर्मीयो ने अभिनन्दन किया । श्री पाण्डेय एक शादी समारोह मे प्रो रजाक हुसैन के यहाँ आये हुये थे । शिक्षक नेता चुल्हन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता मे डा महात्मा प्रसाद गुप्ता सुरेन्द्र सौरभ सहित अन्य उपस्थित शिक्षको एवं समर्थको ने माला पहना कर शिक्षक हितो की लडाई को मुकाम तक पहुचाने की कामना किया ।श्री पाण्डेय ने कहा कि वे सदन मे शिक्षकों के प्रतिनिधि बनकर गये है और सदा ही उनके हितो की लडाई लडते रहे है ।सदा ही समय-समय पर शिक्षकों की आवाज उठाते रहे है । भविष्य मे भी हमारी लडाई जारी रहेगी ।अभी हम शिक्षको की लडाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट मे है । वित्त रहित शिक्षको की भी लडाई मे हम पीछे नही है ।काम चल रहा है ।अनुदान के साथ ही कुछ और काम की भी अपेक्षा है जो सब कुछ ठीक रहा तो आप के सामने आएगा । इस अवसर पर भाकपा जिला सचिव रामबाबू सिह के साथ हरिबल्लभ सिंह सुरेश साह बिजेंद्र प्रसाद भरत राय जमादार राय एवम् अन्य दर्जनो समर्थक उपस्थित थे ।




Recent Comments