
छपरा। उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार लगातार जारी अभियान के आलोक में पीरगंज में NH 19 फोर लेन पर अवस्थित शेष संरचनाओं को हटाया गया। जिला पदाधिकारी सारण डॉक्टर निलेश रामचंद्र देवरे के निर्देशानुसार एनएचएआई को इस एलाइनमेंट में जल्द से जल्द कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया।आपको बता दें कि पिछले मंगलवार और शुक्रवार को कई जगहों पर संरचना समेत अन्य अवरोधक पेड़ आदि हटाये जाने के वाद गत शनिवार डीएम डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने स्वंय जायजा लिया था और पिरगंज में हटाये जाने वाले संरचना को लेकर निरीक्षण किया था।




Recent Comments