सीवान :प्रभारी मंत्री ने वीएमएच स्कूल में पौधरोपण
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
सिवान :
शुक्रवार को मौलाना मजहरुल हक की जयंती के दिन उनकी मजार पर चादरपोशी करने सिवान पहुंचे पर्यटन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार ने शहर के वीएमएच स्कूल में पहुंच कर पौधरोपण किया। उन्होंने बताया कि अब विद्यालयों में शिक्षकों के कमी से छात्रों के पाठ्यक्रम पर कोई असर नही पड़ेगा। इसके लिए सरकार द्वारा गेस्ट टीचर का चयन किया जा रहा है। विद्यालय स्तर पर
एक समिति बना कर डीईओ की देखरेख में इनका चयन होगा। यहां से सूची बनाकर राज्य को भेजी जाएगी। वहां से अंतिम चयन होगा इनको प्रति वर्ग 800 से 1000 रुपये दिए जाएंगे। योग्य शिक्षक वीडियो कांफ्रेंसिंग से भी पढ़ाएंगे। खनन नीति में बदलाव कर इसमें भ्रष्टाचार को खात्म करना सरकार का उद्देश्य है। नियोजित शिक्षकों के समान काम के लिए समान वेतन पर मंत्री ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट
में गई है, जो न्यायालय का फैसला मान्य होगा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी कर्मी, भाजपा के महामंत्री संजय पांडेय, देवेंद्र गुप्ता,
सोनू गुप्ता, सूरज गुप्ता, अमित कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments