सिवान :भारी मात्रा में शराब बरामद, आठ पर प्राथमिकी
 न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
रघुनाथपुर (सिवान): थानाक्षेत्र के राजपुर गांव से मंगलवार की सुबह थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह निराला ने राघव यादव के घर के पास बगीचा से तीन गैलेन महुआ शराब एवं 180 एमएल की 25 बोतल विदेशी शराब बरामद की। सभी धंधेबाज भागने में सफल रहे। इसमें अभिमन्यु यादव, लखन यादव, उमेश यादव, रमेश यादव, मनोज यादव, अर्जुन यादव, सोनू यादव एवं शंकर यादव के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।