
तरैया के नारायणपुर पंचायत में प्रखण्ड का पहला आरटीपीएस काउंटर खुला,अब पंचायत में ही बनेंगे जाती,आवासीय,आय एवं विभिन्न प्रमाणपत्र
#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) :
तरैया प्रखण्ड के नारायणपुर पंचायत में प्रखंड का पहला आरटीपीएस काउंटर मंगलवार को खुला।जिसका विधिवत उद्घाटन स्थानीय मुखिया तारकेश्वर राय एवं बीडीओ राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।मुखिया ने बताया कि नारायणपुर पंचायत से प्रखण्ड मुख्यालय की दूरी 09 किलोमीटर है।पहले लोगो को जाती,आवासीय,आय एवं अन्य प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लोगो को इतने दूर जाना पड़ता था।जिससे लोगो को काफी परेशानी होती थी।अब ये सब सुविधाए पंचायत में ही उपलब्ध है।इसलिए पंचायत के लोगो को अब जाती,आवासीय,आय जैसे प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पंचायत के बाहर नहीं जाना पड़ेगा।ज्ञातव्य हो कि बिहार सरकार के आदेशानुसार प्रखण्ड के अब सभी पंचायतों में आरटीपीएस काउंटर 15 अगस्त तक खुलना था।जिसके आलोक में नारायणपुर पंचायत में प्रखण्ड का पहला आरटीपीएस काउंटर खुला है।उक्त मौके पर सरपंच संघ के अध्यक्ष नितेश सिंह,बीडीसी नागेन्द्र प्रसाद, धुपन राय,पैक्स अध्यक्ष सुपन राय, उपमुखिया अमित सिंह,जगन राय, सरपंच बिगन राय, उपेन्द्र सिंह,राजदेव राय सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments