
मांझी। छठ घाटों का समतलीकरण व सौंदर्यीकरण का कार्य स्थानीय मुखिया मनरेगा योजना से कराएं। तथा स्थानीय प्रशासन छठ घाटों पर बेरिकेटिंग कराने व व्रतियों की सुरक्षा का प्रबंध करें। यह बातें मांझी के नव निर्वाचित विधायक डॉ सत्येन्द्र यादव ने मांझी के छठ घाटों का निरीक्षण करने के उपरांत कही। विधायक ने मांझी के प्रसिद्ध रामघाट कौरु धौरू घाट सोनासती घाट मधेश्वर नाथ घाट मेंहदीगंज डुमरी तथा ड्यूमाइगढ़ घाट का निरीक्षण किया तथा समिति सदस्यों का आभार प्रकट किया। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने सोशल मीडिया को समाज के लिए खतरा बताया। निरीक्षण में उनके अलावा बीडीओ नीलकमल थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा राकेश राय।उप प्रमुख। संजीत साह।मुखिया। सुखदेव यादव।पूर्व मुखिया। राहुल गुप्ता सन्नी कुमार यादव शैलेश यादव जुबैर अहमद रमेश यादव बिनय यादव तथा जदयू नेता पिन्टू ओझा आदि शामिल थे।




Recent Comments