सिवान :नेशनल कराटे चैंपियनशिप में वर्तवलिया के सौरभ ने पाया गोल्ड मेडल
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
पचरुखी :- 
प्रखंड के वर्तवलिया गांव के मनोज कुमार सिंह का पुत्र सौरभ कुमार ने दरभंगा में राष्ट्रीय मार्शल आर्ट एवं शारीरिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में गोल्डेन मेडल प्राप्त कर गांव का नाम रौशन किया है।यह तरवारा स्थित तरवारा कराटे एवं मार्शल आर्ट का छात्र है तथा पढ़ने मेंं तेज है।
बोर्ड के जिला महासचिव श्रीकांत ने बताया कि आगामी अप्रैल माह में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता नेपाल में आयोजित होने वाली है।जिसमें विजेता भाग लेंगे।