सिवान :भादा को 10 विकेटों से पीटकर सिधवल ने जीता बाघड़ा प्रीमियर लीग क्रिकेट का ख़िताब
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर

सिवान:
सदर प्रखंड के बाघड़ा खेल मैदान में आयोजित बाघड़ा प्रीमियर लीग का फ़ाइनल मैच भादा और सिधवल के बीच रविवार को खेला गया।
टॉस जीतकर पहले खेलते हुए भादा की टीम 16 ओवर में मात्र 64 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
जवाब में सिधवल ने बिना विकेट खोए
12 ओवर में ही जीत के 65 रनों के लक्ष्य को प्राप्त कर 10 विकेटों से मैच जीत कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मैन ऑफ द मैच सैफ अली,बेस्ट बॉलर शकील अहमद एवं मैन ऑफ द सीरीज का ख़िताब सैफ अली को दिया गया।
बतौर मुख्य अतिथि सुन्नी वक़्फ़ कमिटी सिवान के जिला अध्यक्ष व जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष मन्सूर आलम ने विजेता टीम को कप प्रदान कर सम्मानित किया।श्री मन्सूर आलम ने इस मौके पर कहा कि खेल आपसी भाईचारा को मजबूत करता है और इससे युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है।वहीं जदयू जिला महासचिव लालबाबु प्रसाद ने कहा कि कड़ाके की ठंड में भी खेल का जज्बा खिलाड़ियों को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाती है खेल से खिलाड़ियों का सर्वांगीण विकास होता है।बाघड़ा पंचायत के मुखिया दिलीप यादव ने अतिथियों व खिलाड़ियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पंचायत में इस तरह के आयोजन वो हमेशा करते रहे हैं इससे युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
इस मौके पर मो. खेन्सारी,वक्फ कमिटी सिवान के सचिव फ़िरोज आलम,सोना खान,गुड्डू प्रसाद,रहमत अली,राजु कुमार,मोबारक अन्सारी सहित सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद रहे।




Recent Comments