सिवान :नाराज दुकानदारों से मिले जदयू नेता
#परवेज अख्‍तर, सिवान:जिले के हसनपुरा में जदयू नेता अजय सिंह ने मंगलवार को एमएच नगर थाने उसरी हसनपुरा पहुंच कर मर्माहत व्यवसायियों से मिल कर आपसी सौहार्द बनाने की अपील की। पथराव एवं अगजनी मामले में पुलिस 15 निर्दोष लोगों को गिरफ्तार करने से नाराज व्यवसायियों ने दूसरे दिन भी अपनी दुकानें? बंद कर विरोध जताया। इस दौरान जदयू नेता सिंह ने कहा कि प्रशासन एक पक्ष कार्रवाई किया है। पीडित परिवारों से कहा कि अब कोर्ट का मामला हो गया है, धैर्य एवं कानूनी प्रक्रिया से निपटा जा सकता है। इसके निदान के लिए आपसी सौहार्द बनाने का प्रयास करेंगे ताकि जो घटनाएं घटी है दोबारा न घटे। मौके पर विजय सिंह कुशवाहा, सुरेंद्र गिरि, पूर्व मुखिया कृष्णा प्रसाद, बासदेव प्रसाद, श्यामबाबू आदि उपस्थित थे।
—————–