सिवान : ग्रामीणो ने सीओ से अलाव जलवाने की की मांग ,खानापूर्ति पर लोगो में आक्रोश व्यप्त
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
(सिवान)–
-इतनी जबरजस्त कड़ाके की ठंड़ पड़ने के बाद भी प्रशासन की आखे नही खुल रही है।ग्रामीण ठंड में ठिठुर रहे है लेकिन प्रसाशन मौन है।ठंड को देखते हुए बुधवार को भाजपा के युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष ध्यानी पांडेय के साथ दर्जनों ग्रामीणो ने सीओ से आलाव जलवाने की मांग की तो उनके द्वारा कहा गया की प्रखंड मुख्यालय पर आलाव की व्यवस्था की गयी है जिसको आग तापना है वे प्रखंड परिसर में आये।ग्रामीणो ने बताया की खाना पूर्ति करने के लिए सीओ द्वारा प्रखंड में थोडा आलाव की व्यवस्था की गयी है।आंदर बाजार में कहि आलाव की व्यवस्था नही की गयी है जिसके चलते ग्रामीणो में सीओ के खिलाफ आक्रोश व्यप्त है।ध्यानी पांडेय,सुजीत कुमार यादव,अमित सिंह,आनंद सिंह,मिथलेश यादव,मनु कुमार दुबे,अजित सिंह राहुल सिंह,पकंज राम,सतवंत बैठा सहित दर्जनों ग्रामीणो ने सीओ से अलाव जलवाने की मांग की है।इस सबंध में सीओ अमलेश कुमार ने बताया की मेरे पास आलाव जलवाने के लिए दो हजार रूपये आए हुए थे उस रुपया का आलाव जला दिया हु