*कटिहार:शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार*
👈दैनिक खोज खबर* के लिए फलका, कटिहार से *रूपेश कुमार👉
फलका थाना क्षेत्र के पोठिया ओपी के समेली प्रखंड के छोहार गांव में छापेमारी के दौरान विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पोठिया ओपी थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि छोहार गाँव में विदेशी शराब का कारोबार हो रहा है। दल गठित कर सब इस्पेक्टर प्रभाकर राय के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी टीम ने पप्पू कुमार सिंह को 27 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। मध निषेध अधिनियम की धारा 308 के तहत केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।





Recent Comments