स्काउट गाइडों ने परिजनों के साथ घर पर किया योगा

छपरा :
विश्व योगा दिवस के अवसर पर स्काउट और गाइड सारण के डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप इकाई के द्वारा अपने अपने घरों पर परिवार के सदस्यों के साथ योगा किया गया तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।

डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप के एडवांस स्काउट मास्टर सह राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित स्काउट अमन राज ने कहा कि योगा हमारी पारंपरिक पद्धति रही है। स्वस्थ रहने के लिए इससे बेहतर कोई विकल्प नहीं है। शारीरिक और मानसिक रूप से न केवल हम स्वस्थ रह सकते हैं, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास भी इससे होगा, जिससे किसी भी तरह की बीमारी नहीं होगी।

वही डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप की गाइड कैप्टेन रितिका सिंह कहा कि आज पूरी दुनिया योगा को अपना रही है। ऐसी स्थिति में हमें भी इसे अपनाना चाहिए। देश व समाज के विकास के लिए युवाओं का स्वस्थ होना आवश्यक है। जब वह स्वस्थ होंगे, तभी देश व समाज के विकास में अपना योगदान कर सकेंगे।