सिवान :कौड़िया में रसोई गैस लीक करने से लगी आग 
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
भगवानपुर हाट (सिवान) :प्रखंड के कौड़िया टोले खैरवां में शनिवार की शाम रसोई गैस लीक करने से रसोई घर में आग लग गई।
 हालांकि कोई क्षति होने के पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। सीओ पंकज कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही आग नियंत्रित हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार राम बचन प्रसाद के घर में किसी कारण से गैस लीक करने से आग लग गई थी। उन्होंने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है। कौड़िया में अवस्थित रीना गैस एजेंसी के कर्मियों ने स्थल पर पहुंच आग पर काबू पाया। मुखिया पति हीरालाल मांझी ने बताया कि पीड़ित परिवार के सहयोग के लिए प्रशासन से मिल कर अनुदान देने की मांग की गई है।