बिहार बन्द : खेसारीलाल के समर्थकों ने रसूलपुर में किया सड़क जाम
दैनिक खोज खबर डेस्क, सारण
भोजपुरी के गायक व अभिनेता खेसारी लाल यादव पर वैशाली के बिदुपर में हुवे हमले को ले खेसारी समर्थकों ने बुधवार को बिहार बन्द का आह्वाहन किया था।

खेसारी समर्थकों के इस आह्वाहन पर सारण जिले के भी कुछ प्रखंडो में इस बिहार बन्द का मिला जुला असर देखने को मिला।

सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के तहत रसूलपुर बाजार में भी खेसारी लाल यादव के समर्थकों ने एनएच व रसूलपुर चैनपुर मार्ग को जाम कर दिया। जाम कर रहे लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर वाहनो के परिचालन को पुरी तरीके से अवरूद्ध करने का प्रयास किया।

आपको बता दे कि खेसारी लाल यादव रसूलपुर थाना क्षेत्र के ही धनाडीह ग्राम के निवासी हैं। रसूलपुर में सड़क जाम कर रहे लोगों ने बिहार सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की।




Recent Comments