सिवान :अजगर निकलने से छात्रों में आतंक
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर
नौतन ( सीवान ) :- प्रखंड क्षेत्र के एक विद्यालय में विशालकाय अजगर साँप निकलने से छात्र-छात्राओं में आतंक का माहौल बना हुआ है । विदित हो कि गंगा बक्स कानोडियां उच्च विद्यालय शाहपुर के परिसर में मंगलवार को 15 फूट लम्बा और लगभग 40 किलो वजन का एक विशालकाय अजगर के निकलने से विद्यालय में पढने आएं सभी छात्र-छात्राएं पूरी तरह से आतंकित हैं । विदित हो कि विद्यालय परिसर में अजगर निकलने की सूचना देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में फैल गई, जिसे देखने के लिए छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आस-पास उमड़ पड़े।बाद में शिक्षकों द्वारा पुलिस को सूचना दिया दिया। जिसके बाद थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने पुलिस बल के साथ विद्यालय परिसर में पहुंच काफी मशक्कत करने के बाद लाठी डंडे के सहारे अजगर को पकड़ कर बोरी में बन्द कर वन विभाग को सूचना दे दिया गया।




Recent Comments