सिवान में बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो व्यापारियों को गोली मारी, पीएमसीएच रेफर
न्यूज़ इनपुट-प्रवेज़ अख्तर

जीबीनगर थानाक्षेत्र में विनोद मोड चांडी मार्ग में सिकन्दरपुर गांव केपास लूट में असफल बाईक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेककर एक ही बाईक पर सवार दो व्यापारी बन्धुओ को गोली मारी दी।बताते हैं कि गोली मारने के पूर्व अपराधियों ने व्यापारी बन्धुओं कापीछा किया और ओवरटेक कर लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनो व्यापारी बन्धुओंको सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से चिकित्सकों नेप्राथमिक इलाज के बाद से पीएमसीएच रेफर कर दिया।

घायल व्यापारी बन्धु रघुनी सिंह के पुत्र आनंदी सिंह और श्रीकांत सिंह हैं।आनंदी सिंह को जहां बांह व पैर में गोली लगी है वहीं श्रीकांत सिंह कोबदमाशों ने गदर्न में गोली मारी है। श्रीकांत सिंह कपड़ा व्यवसायी हैं, जबकि आनंदी सिंह हार्डवेयर व्यवसायी। दोनो व्यापारी बन्धुओं कीचांडी में ही अपनी हिन्दुस्तान मार्केट में ही अपनी दुकान है। घटना केसमय दोनो अपनी दुकान बंदकर के अपने घर बाइक से जा रहे थे।घटना करीब 7.30 बजे शाम की है। सूचना के बाद मौके पर टाउनइंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के अतिरिक्त सरायओपी प्रभारी और जीबीनगर थाना की पुलिस भी सदर अस्पताल में पहुंच गई। इस घटनाको लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। टाउन इंस्पेक्टर सुबोधकुमार सिंह ने कहा कि प्राप्त बयान के आधार पर मामले की जांच कीजाएगी।




Recent Comments