
सिमुलतला आवासीय विद्यालय के मुख्य परीक्षा में आर्या ने मारी बाजी
इसुआपुर(सारण): सीमावर्ती इसुआपुर प्रखण्ड के आतानगर गाँव निवासी अनामिका कुमारी एवं ग्रीन सिंह की पुत्री आर्या ने जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय के कक्षा 6 के लिए हुई मुख्य जांच परीक्षा में 14 वाँ रैंक लेकर सफलता पाई है । आर्या ने अपनी सफलता से यह साबित कर दिया है कि बेटियां भी उड़ान भर सकती है । पत्रकार पुत्री के इस सफलता पर परिवार सहित गाँव मे जश्न का माहौल है । छात्रा आर्या प्रदेश जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह की भतीजी है।पिता द्वारा संचालित गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर सफलता प्राप्त करने वाली आर्या को अपने पत्रकार पिता , शिक्षिका माँ सहित पूरे परिवार का हमेशा स्नेह मिलता रहा है ।सबों ने उसके उज्ज्वल शैक्षिक भविष्य की कामना की है ।




Recent Comments