बेतिया – गौनाहा:– *होली जैसी पर्व पर भी वेतन नही मिलने से प्रखंड कर्मीयों में रोष*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* पैसे के बीना पर्व कैसी होती है जानना है तो शिक्षक समेत प्रखंड के कर्मीयों से कोई मिले पता चल जाऐगा । प्रखंड के कर्मचारी वेतन नही मिलने के कारण कार्य कर रहे कर्मीयों ने सरकार के विरुद्ध रोष व्याप्त किया है वही वीडियो श्रीकांत ठाकुर ने डीएम को पत्र भेजकर वेतन नही मिलने की शिकायत किये है ।
शिकायत में कहे है कि नरकटियागंज अनुमण्डल कोषागार पदाधिकारी के द्वारा वेतन विपत्र पारित नहीं किया जा रहा है । जिसके कारण प्रखंड कर्मियों का वेतन पर्व पर भी नहीं मिल रहा है । अपने आंखों से आक्रोश व्यक्त करते हुए कृषि पदाधिकारी रवि कुमार, हेड क्लर्क कृष्णा प्रसाद, नाजीर जितेंद्र कुमार, धनेश्वर प्रसाद, आनंद ठाकुर, चंद्रमणि शुक्ला, भानु यादव, मकसूद माझी, नगीना पासवान, शांति देवी, अशोक राव शुक्ला, आदि कर्मीयों का कहना है कि प्रखंड कार्यालय गौनाहा के अंतर्गत कार्यरत सभी कर्मियों का जनवरी 2018 का वेतन विपत्र नरकटियागंज अनुमण्डल कोषागार पदाधिकारी के द्वारा पारित नहीं किया जा रहा है । जबकि प्रखंड नाजीर जितेंद्र कुमार के द्वारा अब तक रोकड़ पंजी व अभिवृद्धि और शेष राशि पिछले बुधवार को ही सरकारी कोष में जमा करा दी गई है । इसके बावजूद भी अनुमण्डल कोषागार पदाधिकारी द्वारा जनवरी 2018 का वेतन पारित नहीं किया गया है । जिसके कारण सभी कर्मियों का वेतन समय पर नहीं मिल रहा है । वेतन नही मिलने से हो रही परेशानी बढती जा रही है ।
बच्चों का पढ़ाई, परिवार का भरण-पोषण, बीमार लोगो की दवाई और अन्य कार्य बाधित हुआ है ।
जबकि आंगनबाड़ी सेविकाओं का कहना है कि वेतन नहीं मिलने के कारण इस बार पर्व पर भी सरकारी कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी को वरीय पदाधिकारी के सरकार की उदासीनता के कारण होली जैसे पर्व में वेतन नही मिलने के कारण उत्साह नहीं देखी गई वेतन के अभाव में होली का रंग फीका ही रह गया ।




Recent Comments