नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ने किया वातानुकूलित पिंक महिला शौचालय का शुभारंभ
रिपोर्टिंग- *हसन जाज़िब आब्दी*
*लखीमपुर खीरी(उप्र)*-
खीरी जनपद के गोल सदर चौराहा के निकट नगर पालिका परिषद के नवनिर्मित वातानुकूलित पिंक महिला शौचालय का शुभारंभ नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष माननीय मीनाक्षी अग्रवाल ने फीता काट कर किया। उद्घघाटन समारोह में नगर के प्रमुख नागरिक, व्यापारिक तथा सभासद मौजूद थे। अध्यक्ष
श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि यह शौचालय महिलाओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है जो अत्याधुनिक है जिसे मैं नगर एवं क्षेत्र की महिलाओं के लिए समर्पित करती हूं।
नगर को स्वच्छ रखने के लिए नागरिकों से सहयोग करने की अपील की जिससे स्वच्छता मिशन के अंतर्गत नगर गोला गोकर्णनाथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर सके प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें और पालिका परिवार का सहयोग करें
इस अवसर पर सभासद नानक चंद वर्मा,जमाल राइन, पियूष मिश्रा ,आनंद सोनी,रक्षपाल राजपूत ,वीरेंद्र कुमार ,सुरेश जसवाल ,ओपी भारती, काशी विश्वनाथ तिवारी ,संजय वर्मा ,अनीश अहमद ,आशीष अवस्थी व स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड अंबेस्डर विनय प्रकाश शुक्ला,प्रधान लिपिक राजेश बाजपेई,भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष राम किशन गुप्ता ,प्रहलाद पटेल, प्रोफेसर राम अवतार विश्वकर्मा ,संत कुमार बाजपेई, वेद प्रकाश अग्निहोत्री ,भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष आनंद प्रकाश शुक्ला, वेद प्रकाश अग्निहोत्री ,बालकृष्ण गुप्ता ,गोपाल शुक्ला, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, वेद प्रकाश, बैजनाथ अग्निहोत्री, हितेंद्र गट्टानी, अनिल गुप्ता, राजेंद्र जैन, हरजिंदर सिंह, ललित वर्मा, रामकुमार वर्मा, शशांक पांडे, आयुष पांडे, शिवम सिंह, विवेक पांडे, आदित्य गुप्ता, विरेंद्र सिंह, पिंटू वर्मा, चुन्नी लाल वर्मा, रामू वर्मा, रिंकू वर्मा, मोहित गिरी ,शिरीष त्रिपाठी ,अजय वर्मा, अमित श्रीवास्तव सहित समस्त सफाई नायक व सफाई कर्मी मौजूद रहे।होतीलाल रसतोगी।