मढ़ौरा(सारण) : मढ़ौरा में आयोजित सारण जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि भाजपा आरक्षण का समर्थक ही नहीं, संरक्षक भी है.कोई माई का लाल बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान में प्रदत आरक्षण को भाजपा के रहते समाप्त नहीं कर सकता है.वहीँ कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री ने पार्टी को आगामी नवंबर महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिये अभी से ही कार्यकर्ताओं को कमर कस मैदान में कूद जाने का आह्वान किया.

जिसमें चुनाव जीतने के लिये संगठन का संपर्क सूत्र गांव में घर घर तक फैलाने के लिये मंडल अध्यक्षों को शक्ति केंद्र प्रमुख से संपर्क बनाने के लिए प्रेरित किया. कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि बिहार की राजनीति की दिशा देश का मूड माना जाता है. इसलिए सूत्र और अवसर को ढूंढ जनता तक पार्टी की पहुंच का एहसास कराना बहुत ही जरूरी है. पार्टी विकाशोउन्मुख कार्यों को धरातल पर उतारने के साथ ही नए कानून के जरिये देश हित में कई बहु प्रतीक्षित बदलाव किए हैं. इन सब चीजों को जन जन तक पहुंचाइये. तभी अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की सपने का भारत बन पाएगा.

कार्यक्रम की शुभारंभ से पहले गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक डॉ सीएन गुप्ता ,कार्यक्रम आयोजन कर्ता व भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह समेत अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण के बाद दिप प्रजवलित कर कार्यसमिति की बैठक की शुभारंभ किया. बैठक को संबोधित करते हुए सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने बताया कि संगठन शक्ति को जड़ तक मजबूत करना है।.सरकार की और पार्टी की खूबियां आम लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे. इसी संकल्प को लेकर संकल्पित होकर संगठन का हर कार्यकर्ता बैठक से जाए।वही जिला प्रभारी व पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने संगठन बिस्तर की बारीकियों को बिंदुवार समझया.

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा व मंच संचालन राजेश ओझा ने किया,जबकि धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह ने की. बैठक में मुख्य रूप से विधायक डॉ सीएन गुप्ता,शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा, पूर्व एमएलसी चंद्रमा सिंह,लालबाबू राय,विनय सिंह, ज्ञानचंद मांझी,तारकेश्वर सिंह,जनक सिंह,विनय सिंह,किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह सेंगर,प्रदेश महामंत्री शुशील चौधरी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, पूर्व प्रत्याशी कामेश्वर सिंह मुन्ना,राणा प्रताप सिंह डब्लू, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद,वेद प्रकाश उपाध्याय, अशोक कुमार सिंह, ब्रजेश रमण,राहुल सिंह, झारिमान राय ,प्रियरंजन सिंह युवराज,वंशीधर तिवारी अशोक कुमार सिंह,रमेश प्रसाद,नागेंद्र राय, बलिराम तिवारी, निरंजन शर्मा, तारा देवी, अनु सिंह, प्रियंका सिंह, राहुल सिंह सिंह,भाजपा नेता शेखर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, तेज नारायण सिंह,धर्मेंद्र सिंह चौहान, कामेश्वर ओझा, तुफैल कादरी,अनिल कुमार सिंह, कृष्ण कुमार,रामशंकर महतो मिठू,मुन्ना लाल गुप्ता, अनिल कुमार सिंह,अनिल कुमार ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे.