यदुवंशी राय-सभापति राय स्मृति टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में नंदन केतुका,छपरा और सोनहो की टीम पहुंची सेमीफाइनल

मढ़ौरा/सारण:
नगर क्षेत्र के आईटीआई मैदान में शुरू हुये पूर्व विधायक यदुवंशी राय,सभापति राय स्मृति टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में नंदन केतुका,छपरा और सोनाहों की टीम ने सेमी फाइनल का सफर तय कर लिया I टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय विधायक जितेन्द्र राय ने किया था I

उद्घाटन के बाद खेले गये तीन मैच में मकेर जा नंदन केतुका, छपरा, और अमनौर सोनाहों ने जीत दर्ज किया I उद्घाटन के दौरान विधायक जितेन्द्र राय ने कहा कि खेल में ग्रामीण युवा भी अपनी पहचान दिखा रहे है,समाज से इनको प्रोत्साहन मिले तो ये आगे तक जा सकते है I वर्तमान में राज्य स्तर पर खेल का ढांचा बुरी तरह से प्रभावित है जिससे खिलाड़ी को आगे तक जाने तक का उचित प्लेटफार्म नहीं मिल पा रहा है I खेल और युवा के उत्थान और अवसर की दिशा में सरकार के काम करने की आवश्यकता है I तीसरे मैच में टॉस जीतकर टेहटी ने 92 रन बनाये जबाब में सोनाहों ने दस ओवर में ही जरुरी रन बनाकर मैच जीत लिया I मैंच में एम्पायरिंग गुड्डू और उदय, स्कोरिंग चित्रमणि ने जबकि कमेंट्री उमेश और नौशाद ने किया I मैंच के दौरान पूर्व प्रमुख अमनौर सुनील राय, अश्वनी प्रसाद यादव,सुमंत कुमार उर्फ गुड्डू,डॉ वीके शर्मा, जाप के दिल्ही महासचिव मनोज गुप्ता, जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथलेश राय,नंदन कुमार ,धनंजय कुमार, अनिल कुमार सिंह, इसुआपुर प्रखंड प्रतिनिधि अजय राय,लोजद के युवा महासचिव मुकेश कुमार,उपेन्द्र मांझी,अनिल कुमार यादव,योगेन्द्र राय,जयमंगल मांझी,डॉ जीतेन्द्र प्रसाद, सुदीश राय, धीरज कुमार,राकेश कुमार, सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे
ロसाभार- संजीव कुमार दैनिक भास्कर मढ़ौरा, सारण ।