सारण :वार्ड पार्षद ने छठव्रतियों के बीच फल एवं अनाज का किया वितरण-

#दैनिक खोज खबर डेस्क
डोरीगंज -:
“””””””‘””‘
शहर के छोटा तेलपा गोरेयाटोली स्थित अपने आवास पर सोमवार को वार्ड 39 के वार्ड पार्षद नागेन्द्र राय व उनकी माता सूरूज देवी के द्वारा संयुक्त रूप से ईलाके की छठव्रती गरीब व असहाय परिवार की महिलाओ के बीच कैम्प लगाकर फल व अनाज वितरित किए गए
इस अवसर पर उन्होने बताया कि छठव्रतियो के बीच यह आयोजन हर साल पिछले दस वर्षो से होता आ रहा है जिसके पीछे उनकी माता श्री सूरूज देवी की प्रेरणा है उनके मुताबिक लोक आस्था के इस महान पर्व पर वैसे व्रती जो आर्थिक तंगी व कठिनाई की दौर से गुजर रहे होते है उनकी सहायता कर जो सकून मिलता है उसे शब्दो मे बयां कर पाना मुश्किल है अतः प्रतिवर्ष इसका आयोजन किया जाता है
इस दौरान क्षेत्र की लगभग 500 गरीब परिवार की महिलाओ के बीच एक एक नारियल व 5 किलोग्राम गेहूँ तथा अन्य फलो का वितरण किया गया
इस मौके पर नगर अध्यक्ष राजद के सुरेन्द्र प्रसाद यादव ,सोनू अस्मित यादव ,लड्डू राय ,रंजीत यादव ,शैलेन्द्र कुमार , मुन्ना राय ंभुअर यादव ,अरूण राय ,तथा संतोष यादव समेत कई गणमान्य तथा ग्रामीण मौजूद रहे




Recent Comments