फतेहपुर (उ०प्र०): थाना खखरेरु के क्षेत्रमे ३२ गाय जंगल में बन्धी बरामद

✍अरुणकुमार केशकर खागा फतेहपुर (उ०प्र०):-थाना खखरेरु के क्षेत्रमे ३२ गाय जंगल में बन्धी बरामद हुई, २३ अक्टूबर को थाना खखरेरु के क्षेत्र कोट के खन्ती के जंगल में बन्धी गाये की सूचना मुखबिरो ने थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को मोबाईल पर दी।

2434EC4C-3A86-4ECF-B6A0-7FCEF4C13466

सूचना मिलते ही मय फोर्स थानाध्यक्ष मौक़े पर पहुँच कर ३२ गाय को जप्त किया जो रस्सी से बन्धी मिली।थानाध्यक्ष ने मिली गायो के बारे में उच्चाधिकारियो को सूचना दी तथा सभी गाये ग्रामीणो को सूपूर्दगी में दे दिया।

B6EE6EE6-AE90-4764-954F-46BDFCAF6375