अब एकमा स्टेशन पर बनेगा वाहन स्टैण्ड, जल्द निकाली जाएगी निविदा
दैनिक खोज खबर, एकमा
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अंतर्गत आनेवाले छपरा सिवान रेलखण्ड पर अवस्थित एकमा रेलवे स्टेशन पर जल्द ही मोटर साइकिल स्टैंड व साइकिल स्टैंड की सुविधा उपलब्ध होगी। वाराणसी मंडल के सहायक वाणिज्य अधीक्षक ने एकमा के स्टेशन अधीक्षक व सिवान के खंड कार्य अभियंता को आवश्यक निर्देश दिया है।

सहायक वाणिज्य अधीक्षक ने एकमा स्टेशन अधीक्षक व सिवान के खंड कार्य अभियंता को दिए गए निर्देश में कहा है कि एकमा स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में मोटरसाइकिल व साइकिल स्टैंड खोला जाना है। वाणिज्य अधीक्षक ने इसके लिए सर्कुलेटिंग एरिया का नक्सा व स्टैंड के नक्से की मांग रेल अधिकारियों से की है ताकि शीघ्र ही एकमा स्टेशन पर स्टैंड के लिए निविदा निकाली जा सके।
आपको बता दे कि छपरा सिवान रेलखण्ड के बीच सर्वाधिक राजस्व देनेवाला स्टेशन एकमा है मगर यहाँ कई यात्री सुविधाओं का आभाव है जिसमे मोटर साइकिल स्टैंड व साइकिल स्टैंड का न होना भी एक समस्या है। एकमा स्टेशन से यात्रा करनेवाले रेलयात्री अपने करीबियों के यहाँ अपने वाहन खड़े करते है जिस कारण काफी परेशानी होती है।

गोबरही ग्राम निवासी सुनील सिंह ने बताया कि एकमा स्टेशन पर मोटरसाइकिल स्टैंड हो जाने से काफी सुविधा होगी। वही एकमा निवासी संजय कुमार पांडे ने भी एकमा स्टेशन पर स्टैंड खोले जाने की बात पर प्रसन्नता जाहिर की है।
एकमा स्टेशन पर स्टैंड हो जाने से एक ओर जँहा रेलवे को राजस्व की प्राप्ति होगी वही दूसरी ओर रेल यात्रियों को भी स्टैंड हो जाने से काफी सहूलियत होगी।




Recent Comments