सारण हैंडबॉल टीम मशरक से मधेपुरा के लिये रवाना

मशरक (सारण)
बिहार राज्य एसोशिएशन कप हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये सारण हैंडबॉल टीम मशरक से मधेपुरा के लिये रवाना हुई । 5 से 8 अप्रैल तक मधेपुरा में आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बालक , बालिका 26 सदस्यीय टीम का चयन मंगलवार को मशरक कृषि फॉर्म खेल मैदान में हुआ । चयनित खिलाड़ियो को प्रखंड कार्यालय परिसर से बुधवार को मशरक बीडीओ रणजीत कुमार सिंह , थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने झंडी दिखा कर रवाना किया । इस मौके पर जिला हैंडबॉल अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह , जिला सचिव संजय कुमार सिंह , शिक्षक नेता कुमार प्रमोद , पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश कुमार , कुमार कौशलेंद्र , जीपीएस राजनेश्वर प्रसाद, अभय पांडेय सहित अन्य थे । बीडीओ एव थानाध्यक्ष सहित सभी ने पूरी टीम को प्रतियोगिता में सफल होने की शुभकामना दी ।
चीफ डी मिशन राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह को बनाया गया है । टीम में शामिल खिलाड़ी बालिका वर्ग में रीना कुमारी – टीम कैप्टन , निधी कुमारी – उप कैप्टन , अंजली कुमारी , पल्लवी कुमारी , खुशबू कुमारी , नेहा कुमारी , अनु कुमारी , विजया कुमारी , मनीषा कुमारी , पुष्पा कुमारी , मनीषा सिंह , सुहानी
जबकि बालक वर्ग में कुणाल सिंह – टीम कैप्टेन , अंकित कुमार – उप कैप्टेन , निखिल कुमार सिंह, जयप्रकाश तिवारी , अभिरंजन सिंह, राहुल कुमार , युवराज सिंह , नीतेश कुमार सिंह, , रितेश कुमार सिंह , अभिषेक सिंह , आदित्य सिंह , चंदन कुमार , विकास कुमार राय शामिल है ।




Recent Comments